JharkhandLead NewsNEWSRanchiSports

13वीं झारखंड राज्य सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए रांची जिला टीम की हुई घोषणा, देखें प्लेयर्स लिस्ट

Ranchi: मेगा खेल परिसर, होटवार में 13वीं झारखंड राज्य सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है. 8-9 जुलाई को झारखंड तैराकी संघ के द्वारा आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता के लिए रांची जिला टीम की घोषणा गुरुवार को कर दी गयी है. रांची जिला तैराकी संघ के सचिव उपेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि रांची जिला सब जूनियर एवं जूनियर टीम में 19 बालिका खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनमें आरती कच्छप, आरती कुमार, गायत्री कुमारी, प्रिया उरांव, रिष्टी राज, प्रथमी सिंह सरदार, अंशु कुजूर, रिधिमा पल्लवी तिवारी, अतासी कुमार, चंदा कुमारी, मोनिका कुमारी, नीलम महली, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, श्रद्धा जायसवाल, आसी युवान, नैसा मोदी, रूपाली जायसवाल और शिवानी कुमारी को शामिल किया गया है. ये सभी अलग अलग कैटेगरी (100 मी, 50 मी ब्रेस्ट, 200 मी आईएम, 50 मी फ्री, 50 मी बटरफ्लाई, 200 मी, 100 मी, 200 मी बैक स्ट्रोक व अन्य) में भाग लेंगे. प्रशिक्षक के तौर पर नीलम सिंह को रखा गया है.

रांची जिला सब जूनियर एवं जूनियर टीम में बालकों की लिस्ट में 25 प्लेयर हैं. इनमें अभिषेक कुमार महतो, अनुप मुंडा, अपूर्व कुमार तिवारी, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, लखिंद्र सिंह मुंडा, प्रकाश महतो, राहुल नायक, चंपई हेंब्रम, दीपक कुमार महतो, हेमंत कुमार महतो, साहिल नायक, सतीश भगत, अनमोल उरांव, हीरानंदन करमाली, रेयांस गुप्ता, अनीष मुंडा, सिद्धार्थ उरांव, शौर्य चोपड़ा, आरव कुमार, आशय आर्या, शिवा मुंडा, मिक्की मुंडा और ललित रजवार को चयनित किया गया है. कोच के तौर पर उमेश कुमार पासवान को टीम के साथ रखा गया है.

2 जुलाई को होटवार में रिपोर्टिंग जरूरी

उपेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक रांची जिला के चयनित तैराकों को 2 जुलाई को संध्या 4 बजे वीर बुधु भगत एक्वाटिक स्टेडियम, होटवार में उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा. जिनके पास भारतीय तैराकी महासंघ का यूआईडी नहीं होगा, वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. ऐसे मं सभी तैराकों का एसएफआई यूआईडी में पंजीयन या रिन्युवल कराना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें: विधायक समरीलाल की पत्नी का मामलाः अनुसूचित जाति आयोग ने रांची DC से कहा- 15 दिनों में कांके थाना प्रभारी पर करें FIR नहीं तो हों पेश

Related Articles

Back to top button