Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : लापता दवा दुकानदार की लाश दुकान के अंदर फंदे से लटकी मिली

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा में मेडिकल दुकान चलनेवाले प्रवीण चटर्जी का शव फंदे से लटका पाया गया. प्रवीण उलीडीह थाना क्षेत्र की डिमना बस्ती में रहता था. एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती में उसकी दवा की दुकान है. प्रवीण पिछली 28 जनवरी से ही लापता था. परिजनों ने 2 फरवरी को उलीडीह थाने में प्रवीण के लापता होने का सनहा दर्ज कराया था.
पुलिस तब से ही प्रवीण की खोजबीन कर रही थी. इस बारे में एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने जानकारी दी कि दुकान से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की. पुलिस मौके पर पहुंची तो दुकान का शटर अंदर से बंद था. पुलिस शटर का ताला तोड़ अंदर  गयी तो प्रवीण का शव पंखे से लटका हुआ था. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में प्रवीण के परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें – बोड़ाम की बड़ा सुसनी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर गड़बड़ी का आरोप, महिला समूहों ने थाना में दर्ज करायी शिकायत

Related Articles

Back to top button