JharkhandLead NewsRanchi

बाबूलाल के आरोप पत्र के पन्नों से अधिक विकासशील योजनाएं झारखंड में धरातल परः कांग्रेस

Ranchi: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी द्वारा गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ जारी आरोप पत्र पर प्रदेश कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के महासचिव (प्रदेश) सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के चार साल बेमिसाल रहे हैं. सरकार ने हर मोर्चे पर राज्य की खुशहाली और तरक्की का एक नया आयाम गढ़ा है. बाबूलाल द्वारा जारी आरोप पत्र पर तंज करते हुए कहा कि इसमें जितने पन्ने हैं, उससे कहीं अधिक महागठबंधन सरकार की विकासशील योजनाएं धरातल पर कार्य कर रही हैं. वे श्वेत पत्र के जरिये जनता को गुमराह न करें. बाबूलाल मरांडी का आरोप पत्र ईडी और आईटी से आगे नहीं निकल पाया. इससे यह साफ प्रतीत होता है कि भाजपा के पास सरकार की नाकामियां गिनाने को कुछ नहीं है. सिर्फ एक विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए उन्होंने आरोप पत्र जारी किया है. जहां एक ओर सरकार ने रोटी, कपड़ा और मकान देने का काम किया है, वहीं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में युनिर्वसल पेंशन जैसा सुरक्षा कवच देने का भी काम हुआ है. राज्य कर्मियों को ओल्ड पेंशन, पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक, पुलिस कर्मियों को 13 माह का वेतन और क्षतिपूर्ति अवकाश देकर मजबूत किया है.

इसे भी पढ़ें: NDA के 13 वर्षों के शासनकाल में लिखी गयी विकास की गाथा, अब फाइल, फोल्डर और बॉस की सरकार से नुकसानः बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button