JamshedpurJharkhand

बोड़ाम की बड़ा सुसनी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर गड़बड़ी का आरोप, महिला समूहों ने थाना में दर्ज करायी शिकायत

Patamda : बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी गांव की दो महिला समूहों से जुड़ीं महिलाओं ने बुधवार की दोपहर को बड़ा सुसनी स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान शाखा प्रबंधक को घेरकर उनके खिलाफ महिला समूह मां शेरावाली आजीविका महिला समूह एवं मां लक्खी आजीविका महिला समूह के खाते से गलत तरीके से दूसरे के खाते में 90 हजार की राशि ट्रांसफर करने व गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया. घंटों हंगामा करने के बाद महिलाओं ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नाम बोड़ाम के भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी को शिकायत पत्र भी सौंपा. इसके बाद देर रात तक बोड़ाम थाना में बैठकर शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार बेरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने हेतु लिखित आवेदन दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – घाटशिला : गालूडीह में छप्पर बदलने में घर गिरा, महिला की मौत, दो अन्य घायल

Related Articles

Back to top button