
Jamshedpur : मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक आस्था स्पेस टाउन में संपन्न हुई. बैठक में एक स्वर में तय किया गया कि होल्डिंग टैक्स के खिलाफ लगातार होगा आंदोलन किसी भी हाल में सरकार को गुंडा टैक्स वसूलने नहीं दिया जाएगा. मानगो के फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक समिति के अध्यक्ष सुशील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
बैठक में मानगों के दर्जनों से भी अधिक सोसाइटी और फ्लैट के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सभी सोसाइटी के लोगों ने कहा कि मानगो नगरनिगम के द्वारा अथवा सरकार के द्वारा फ्लैट और सोसाइटी में किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है. सोसाइटी और फ्लैट के लोग अपने निजी खर्चे से अपने प्रांगण का रखरखाव करते हैं. पानी और बिजली की व्यवस्था करते हैं. मच्छर का प्रकोप से बचने के लिए सोसायटी और फ्लैट के लोग स्वयं अपने निजी खर्चे से फ्लैट और सोसाइटी में रसायन युक्त धुंआ का छिड़काव करते हैं. जनप्रतिनिधियों का भी फ्लैट और रेसिडेंशियल सोसाइटी में कभी भी झुकाव नहीं रहता.
बैठक में सभी सदस्यों ने तय किया की सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर होल्डिंग टैक्स जिसे गुंडा टैक्स कहा जाए वापस लेने का आग्रह करेंगे. उपायुक्त महोदय के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को होल्डिंग टैक्स की वृद्धि से हो रहे परेशानी से अवगत कराया जाएगा. इसके बाद अगर बात नहीं बनी और होल्डिंग टैक्स अगर कम नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतर कर रिले आंदोलन करेंगे. मानव श्रृंखला बनाना एनएच-33 को जाम करना आंदोलन का हिस्सा बनेगा. बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव रविंद्र सैनी ने दिया. आज के मीटिंग में मुख्य रूप सुशील कुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद सैनी, मनोज कुमार, विकास सिंह, लाला अनूप सिन्हा, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, केके सिंह, राजीव रंजन सिंह, पप्पू सिंह, ईश्वर चंद शर्मा, ए के सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, जावेद मंसूरी, नसीम खान, विक्रम सिंह, अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, शशि कुमार गुप्ता, अमोद सिंह, आनंद कुमार मिश्रा, एस के पाठक, उमाशंकर मिश्रा, राधा रमन अग्रवाल, राजेंद्र कुमार अवस्थी, दिनेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए.
ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड, नवीन जिंदल को निकाला




