GiridihJharkhand

गिरिडीह: पौधरोपण कर देखभाल का लिया संकल्प

Giridih: पर्यावरण दिवस के मौके पर जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान और गिरिडीह जिला पर्यावरण समिति की और से वृ़क्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल के साथ जिला पर्यावरण समिति के सदस्य राजकुमार राज भी शामिल हुए. इस दौरान स्कूल परिसर में कई फलदार वृक्ष लगाए गए. जिसमें आम, अमरुद और केला के साथ कई छायादार वृक्ष भी लगाए गए. स्कूल परिसर के साथ करहरबारी के आसपास भी कई वृक्ष लगाए गए. मौके पर डीएफओ अग्रवाल ने स्थानीय ग्रामीणों को शपथ दिलायी कि हर हाल में वृक्षों की देखभाल करनी है.

ये भी पढ़ें:  Jamshedpur : पुल पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, धारदार हथियार से वार कर किया घायल

किसी जंगल माफिया को वन उजाड़ने नहीं दिया जाएगा क्योंकि वृक्ष रहेंगे, तो जन-जीवन बचेगा. और बढ़ते प्रदूषण के कहर से आने वाली पीढ़ी सुरक्षित होगी. मौके पर जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सदर वन रेंजर एस.के रवि के साथ वन विभाग के कई और कर्मी और स्थानीय लोग शामिल हुए. इधर विश्व पर्यावरण दिवस पर ही गिरिडीह कोर्ट में भी वृक्षारोपण किया गया. मौके पर प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के साथ डीएफओ प्रवेश अग्रवाल और कई न्यायिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया.

Related Articles

Back to top button