Court NewsLead News

दो बेटी, पत्नी और ट्यूशन टीचर के हत्यारे की फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने रखा बरकरार

ओटीटी थ्रिलर सीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित होकर की थी हत्या

Rana Pratap Singh

Ranchi : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में दो बेटी, पत्नी और ट्यूशन टीचर की हत्या के मामले में दीपक कुमार को मिली फांसी सजा के खिलाफ दायर क्रिमिनल अपील एवं सजा को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की अपील पर झारखंड हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट की खंडपीठ ने दीपक कुमार की फांसी की सजा को बरकरार रखा है. कोर्ट ने इस घटना को घृणित, संगीन बताते हुए इस रेयरेस्ट आफ रेयर की श्रेणी का बताया है. पूर्व में कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. जमशेदपुर की अदालत ने 6 अप्रैल 2023 को दीपक कुमार को फांसी की सजा सुनाई थी. अदालत ने दीपक कुमार को आईपीसी की घारा 302,307 ,379 ,201 और 376(1) के तहत दोषी पाया था. जिसके आलोक में अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 25 लोगों की गवाही हुई थी. मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना क्षेत्र में कांड संख्या 67 /2021 दर्ज की गई थी. दीपक कुमार ने फांसी की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

12 अप्रैल 2021 की है यह घटना

12 अप्रैल 2021 को कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड स्थित क्वार्टर नबंर 97/99 से दो बच्ची समेत चार शव बरामद किया गया. शव की पहचान घर के मालिक दीपक कुमार की पत्नी बीना कुमार, उनकी बेटी दीया कुमारी. सांधी कुमारी और उनकी शिक्षिका रिंकी घोष के रूप में की गई थी. बताया गया कि दीपक कुमार ने घटना के दौरान अपने सहयोगी के साला अंकित पर भी हमला किया था. लेकिन वह जान बचाकर भागने में सफल रहा था. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दीपक कुमार भाग गया था. पहले वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से राउलकेला गया था. राउलकेला से कैब बुक कर वह घनबाद गया. धनबाद में एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.

ओटीटी थ्रिलर सीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित होकर की थी हत्या

जमशेदपुर निवासी और टाटा कंपनी में अग्निशमन सेवा कर्मचारी के रूप में कार्यरत दीपक कुमार की शादी वीणा देवी से हुई थी और विवाह से उनकी दो नाबालिग बेटियाँ थीं. दीपक ओटीटी थ्रिलर सीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित था और उसने हथौड़े का इस्तेमाल करके हत्याएँ कीं थी. उसने जघन्य हत्याएँ करते समय पाताललोक के चरित्र हटोरा त्यागी की नकल की.

12 अप्रैल, 2021 को दीपक कुमार सीरियल किलर थ्रिलर सीरीज असुर देखने के बाद अपनी पत्नी के पास गया, जब वह सो रही थी और हथौड़े से उस पर हमला किया. फिर वह अपनी बेटियों के बेडरूम में गया, जिन पर उसने हथौड़े से हमला किया और तकिए से उनका गला घोंट दिया. फिर उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों के शवों को पैक किया और अपने बिजनेस पार्टनर रोशन से मिलने के लिए तैयार हो रहा था, जिसे उसने लंच पर बुलाया था. दीपक ने बिजनेस प्रतिद्वंद्विता के कारण रोशन को मारने की भी योजना बनाई थी. इस बीच, दीपक कुमार की छोटी बेटी की ट्यूशन टीचर उसे क्लास लेने के लिए घर आई. ट्यूशन टीचर ने शवों को देखा और मदद के लिए चिल्लाई. दीपक कुमार ने फिर उसका गला घोंट दिया और उसे मार डाला. ट्यूशन टीचर को कमरे से बाहर खींचते हुए कुमार ने उसका यौन शोषण भी किया. बाद में दिन में, रोशन अपने भाई और पत्नी के साथ दोपहर के भोजन के लिए आया था. दीपक ने रोशन और उसके भाई अंकित पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन उसे काबू कर लिया गया. रोशन की पत्नी घर के बाहर भागी और मदद के लिए चिल्लाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जबकि दीपक घर से निकल गया. बाद में पता चला कि दीपक ने अपनी पत्नी के गहने लेकर एक जौहरी को बेच दिए थे. नकदी मिलने के बाद उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए और अपनी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया था. दीपक के खिलाफ उसके साले ने मामला दर्ज कराया और जांच के दौरान पुलिस ने उसके बैंक ट्रांजेक्शन का पता लगाकर उसे धनबाद से गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button