
Jamshedpur : बंडामुंडा में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से कटने से चक्रधरपुर रेल मंडल, राउरकेला के सहायक विद्युत अभियंता (कर्षण) (एडीइइ) कालिका प्रसाद (42) की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर 1.10 बजे की है. इस घटना की सूचना पाकर रेल मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
मोबाइल पर कर रहे थे बात, ट्रेन का हार्न नहीं सुना
शुक्रवार को रेलवे इंस्टर्न जोन के कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के राउरकेला दौरे को देखते हुए एडीइइ कालिका प्रसाद की देखरेख में ट्रैक्शन तार को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा था. रेलवे के कई कर्मचारी वहां पर काम कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शी रेलकर्मियों ने बताया कि एडीइइ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे,तभी डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन आयी. वह काफी तेज हॉर्न बजा रही थी. संभवतः मोबाइल पर बात करने की वजह से कालिका प्रसाद को ट्रेन का हार्न भी सुनाई नहीं दिया और ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना से पूरे रेलवे जोन में शोक की लहर है.
इसे भी पढ़ें – 560 दिन पैदल चलकर जमशेदपुर पहुंचे नागपुर के रोहन, साइबेरिया के ओमियोकॉम तक करेंगे पदयात्रा, ये है खास मकसद




