
Mumbai : इंग्लैंड के जाने-माने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने इंडियन प्रीमियर लीग में टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. संभवत यही कारण हो सकता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 21 सितंबर को सूचना दी कि वह आईपीएल टीमों के लिए निविदा प्रक्रिया के लिए तारीख बढ़ा रहा है. आईपीएल 2022 में दो नई टीमें जुड़ेंगी जिससे कुल टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें : पलामू पुलिस ने टीएसपीसी नक्सली जितेंद्र को किया गिरफ्तार, AK-47 के पांच कारतूस बरामद
मैनचैस्टर यूनाइटेड टीम खरीदने को उत्सुक
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने आईपीएल में टीम खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है. सूत्र पुष्टि करते हुए कहा, हां यह सही है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड आईपीएल टीम खरीदने का इच्छुक है, यही एक वजह हो सकती है कि बीसीसीआई ने टेंडर खरीदने की तारीख आगे बढ़ाई है. सूत्र ने आगे कहा कि आईपीएल केवल भारत तक सीमित नहीं है यह विदेशों में भी पांव पसार रहा है.
इसे भी पढ़ें : राज्य सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के आकाश ने जीती चैंपियनशिप
अगस्त में जारी हुई थी टेंडर फीस
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध इनविटेशन टू टेंडर डॉक्यूमेंट जारी किया गया था. 2022 आईपीएल टीम खरीदने की इच्छुक पार्टियों ने बीसीसीआई से टेंडर खरीदने की तरीख बढ़ाने का अनुरोध किया था.
10 अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा था कि आईपीएल टीम खरीदने में शामिल इच्छुक पार्टियों ने बोर्ड से टेंडर खरीदने की तारीख बढ़ाने के लिए कहा था. गवर्निंग काउंसिल के मुताबिक आईटीटी के लिए इच्छुक पार्टियों को 10 लाख रुपये नॉन रिफंडेबल टेंडर फीस के तौर पर और उस पर लगने वाला टैक्स जमा करना होगा. इनविटेशन डॉक्यूमेंट में दी गई अन्य सभी शर्तें भी लागू होंगी. इच्छुक पार्टियों को आईटीटी खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा जानकारी [email protected] पर ईमेल करने पर मिल जाएगी.
इसे भी पढ़ें : जीएसटी से जुडी समस्याओं की अपील में होती है परेशानी, राज्य में अपिलेट ट्रिब्यूनल का गठन हो




