
Jamshedpur : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को साकची जेएनएसी के सामने छबील का आयोजन किया गया. इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक भीषण गर्मी में राहगीरों के बीच सिख परम्परा का निर्वहन करते हुए मीठे ठंडे शरबत, चना, व कड़ाह के प्रसाद का वितरण किया गया.
यह आयोजन श्री गुरु अर्जुन देव जी के 416वें शहीदी दिवस पर शहीदों को समर्पित था. प्रधान मुखे ने कहा कि छबील में सभी गुरुद्वारा कमेटियों का सहयोग रहा. उन्होंने उनका धन्यवाद भी किया. कार्यक्रम में सीजीपीसी के चेयरमेन तरसेम सिंह सेमे, जागीर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बोझा, तारा सिंह गिल, दलजीत सिंह दल्ली, महासचिव जसवीर सिंह पदरी, सुखविंदर सिंह, मंजीत सिंह सिद्धू, अमरजीत सिंह अम्बे, दलजीत सिंह बिल्ला, हरजीत सिंह, जगजीत सिंह, प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह गांधी, लखविंदर सिंह, टीटू कश्मीर सिंह शीरा, सर्दुल सिंह, अकाली दल के सुखदेव सिंह, रविंदर सिंह, मिंटा, सेंट्रल नौजवान सभा के सतबीर सिंह गोल्डु, सन्नी सिंह, गुरताज सिंह आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: चतरा : DS से परेशान होकर अस्पताल मैनेजर ने CS को लिखा पत्र, पद से हटाने की लगाई गुहार




