Corona_UpdatesKhas-Khabar

#CoronaUpdate: संक्रमण के मामले में चीन से आगे निकला भारत, कोरोना मरीजों की संख्या 86 हजार के करीब

New Delhi: देश में कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है.  कोरोना से बीमार मरीजों की संख्या के मामले में भारत अब चीन से आगे निकल दुनिया में 11वें नंबर पर पहुंच गया है. देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 2,752 पर पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़कर 85,940 हो गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Garhwa: सोन नदी में नहाने गये सात युवक डूबे, तीन की मिली लाश-बाकियों की तलाश जारी

संक्रमण के मामले में चीन से आगे निकला भारत

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3970 नये मामले सामने आये हैं. वहीं 103 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हो चुकी है. देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 85940 हो गयी है, जो चीन से भी ज्यादा है.

वहीं 53035 एक्टिव केस हैं. जबकि 30153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अबतक कोरोना के कारण देश में 2752 लोगों की जान जा चुकी है.

इसे भी पढ़ेंःलॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद में नमाज पढ़ने आये लोग, 7 नामजद समेत कई अज्ञात पर FIR

महाराष्ट्र में आंकड़ा 29 हजार के पार

देश में महाराष्ट्र कोरोना के कहर की चपेट में है. यहां संक्रमितों का आंकड़ा 29 हजार से अधिक है. वहीं शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,576 नए केस सामने आए. राज्य में 49 लोगों की बीते 24 घंटे में कोविड-19 के संक्रमण से मौत हो गई. इसके साथ महाराष्ट्र में संक्रमण से 1,068 लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र में 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में हैं. कोरोना वायरस के कारण 9 पुलिसकर्मियों की मौतें हो चुकी है. उनमें अब तक महाराष्ट्र के मुंबई में 6, पुणे, सोलापुर और नासिक से एक-एक पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है. वहीं, मुंबई पुलिस विभाग में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हैं.

इसे भी पढ़ेंःआपकी परेशानी की आवाज बनेगा न्यूज विंग 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button