ChatraJharkhand

चतरा : DS से परेशान होकर अस्पताल मैनेजर ने CS को लिखा पत्र, पद से हटाने की लगाई गुहार

Chatra : सदर अस्पताल में डीएस का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. इनके प्रताड़ना के शिकार अब तक स्वास्थ्य कर्मी के साथ साथ चिकित्सक ही हो रहे थे. परंतु अब अस्पताल मैनेजर भी इनके राडर पर आ गए हैं. डीएस ने मैनेजर को न सिर्फ बेवजह परेशान कर रहे हैं बल्कि उन्हें मैनेजर के पद से हटाने की भी धमकी रहे हैं. अस्पताल मैनेजर ने खुद सिविल सर्जन को आवेदन देकर मैनेजर के पद से हटाने की गुहार लगाई है. मैनेजर ने बताया कि “डीएस मैनेजर के रूप में ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो उनके लिए यस मैन हो. वे हमसे गलत करवाने की उम्मीद छोड़ दें. जो अस्पताल हित में होने के साथ साथ कानूनन सही होगा मैं वही करूंगा. अन्यथा सिविल सर्जन मुझे मैनेजर के पद से मुक्त कर दें.”

डीएस के विरुद्ध स्वास्थ कर्मियों व चिकित्सकों के द्वारा डीसी को पत्राचार करने के साथ-साथ मिलकर शिकायत करने के बाद भी डीएस के विरुद्ध किसी प्रकार की कारवाई नहीं की गयी.

इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ एस एन सिंह ने कहा कि यह सही है, मैनेजर ने पद से हटाने के लिए आवेदन दिया है. मामले की जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:Gulshan Murder case : गुलशन कुमार चौधरी के हत्यारे इमरान की रिमांड अवधि खत्म, पुलिस ने भेजा जेल

Related Articles

Back to top button