Chaibasa

चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान में 18 किलो का तीन आईईडी बरामद, पुलिस ने किया नष्ट

Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है. बुधवार को नक्सलियों द्वारा पूर्व में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए गोईलकेरा और टोटों थाना क्षेत्र में अलग अलग जगह आईईडी बम लगाया था. लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया. जिससे नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया. जानकारी के अनुसार बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम सरजोमबुरू और मारादिरी के बीच जंगली इलाकों में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक 2 केजी और एक 5 से 6 केजी का आईईडी बम बरामद किया. उसी तरह टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरू के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक 8 से 10 केजी का आईईडी बम बरामद किया. बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है. मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं. जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं. लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, गोइलकेरा में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा का थामा दामन

Related Articles

Back to top button