Court NewsLead News

पूर्व मंत्री देवकुमार धान को रांची सिविल कोर्ट से मिली जमानत

Ranchi : चान्हो में एकलव्य विद्यालय के निर्माण के विरोध में किये गये आंदोलन के मामले में पूर्व मंत्री देवकुमार धान को रांची सिविल कोर्ट से जमानत मिली है. वे 62 दिन बाद कल जेल से बाहर आयेंगे. इस मामले में उन्होंने 2 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. दरअसल साल 2021 में मांडर में शिलान्यास स्थल पर एकलव्य विद्यालय के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया गया था. यह प्रदर्शन अमर शहीद बुधु भगत की जन्मस्थली पर विद्यालय बनाये जाने के खिलाफ किया गया था. विरोध प्रदर्शन में बीजूपाड़ा के समक्ष सड़क जाम किया गया था.  प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय के निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया था. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने किया था. चान्हो के तत्कालीन सीओ द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में पूर्व मंत्री देव कुमार धान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान ईसरी पुलिस ने जब्त किए 30.5 लाख, कारोबारी हो रहे परेशान

Related Articles

Back to top button