Chaibasa

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, गोइलकेरा में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा का थामा दामन

Chakradharpur: लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान प्रखंड गोइलकेरा अंतर्गत   ग्राम भरडीहा, कुमदी, गुलरुवां, तराईसोल, महादेवशाल, क्रिस्तान टोली, पुराना गोइलकेरा पहुंची सांसद सह सिंहभूम लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा. लोगों से कमल फूल के निशान पर वोट देने का अपील किया. कुमदी में पंडित रघुनाथ मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया. एवं कुमदी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित सांसद श्रीमती कोड़ा के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने सोनाराम हांसदा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. सभी को भाजपा का पट्टा पहनाकर गीता कोड़ा ने पार्टी में स्वागत किया. कार्यक्रम में विधानसभा के सभी भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया.इस दौरान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक सहित दर्जनों भाजपा नेता शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: राज्य के हर मतदान केंद्र स्थल से संबद्ध रहेगी मेडिकल टीम

Related Articles

Back to top button