JamshedpurJharkhand

#Jamshedpur : खुदरा बाजार में प्याज 70 रुपए किलो… कीमतों में और तेजी के संकेत,सरयू राय पहुंचे मंडी   

Abinash Mishra

Jamshedpur : खुदरा बाजार में अभी प्याज 70 रुपए किलो बिक रहा है. थोक में प्याज 64 रुपए प्रति किलो तक मिल रहा है.  सोनारी, सर्किट हाउस और कदमा जैसे पॉश इलाके में प्याज 80 रुपए प्रति किलो आसपास चल रहा है.

खबर है कि नासिक मंडी से आवक में कमी के चलते व्यापारी प्याज की जमाखोरी करने लग गये हैं,  लिहाजा कीमतों में राहत के बजाय और तेजी के संकेत मिल रहे हैं.  प्याज के दामों और बढ़ने  की संभावना को देखते हुए लोग जरूरत से ज्यादा प्याज खरीद कर घर ले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : #JVM : 33 सीटों पर हुई रायशुमारी, 165 दावेदार सामने आये, नामों की घोषणा एक-दो दिनों में

मंडियों में प्याज की सप्लाई कम 

परसुडीह, साकची और आदित्यपुर सब्जी मंडी में महाराष्ट्र के नासिक मंडी से प्याज आता है. पिछले हफ्ते बारिश की वजह से मंडी में प्याज की आवक का रही जिसके चलते सप्लाई पर असर हुआ है .

वैसे तो तीनों मंडी मिला कर प्रति दिन100 टन प्याज की खपत है , जो घट कर महज 15 टन प्रतिदिन पर सिमट गयी है. लेकिन मांग जस की तस है.  लिहाजा मुनाफाखोरों को बड़ा मौका मिल गया है. फिलहाल डिंमाड-सप्लाई के इस गैप का फायदा व्यापारी जमकर उठाने में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें : #Politicalgossip: नह…नह…हमरा उम्मीदवार को टिकट नहीं मिला तो बहुते नाइंसाफी हो जाएगा

सरयू रॉय स्थिति का जायजा लेने बाजार समिति पहुंचे

प्याज की बढ़ती कीमतों से चिंतित सरयू रॉय स्थिति का जायजा लेने बाजार समिति पहुंचे. जहां उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की. सरयू रॉय ने व्यापारियों को कम से कम मुनाफे पर प्याज बेचने की सलाह दी, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी परेशानी के चलते नासिक से प्याज की आवक कम हुई है.  जिसको लेकर वो सरकार से बात कर हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

सुविधा केंद्रों से सस्ते दाम पर प्याज बेचने में असमर्थ

आचार संहिता की बात कहते हुए  कहा कि  फिलहाल वे  सुविधा केंद्रों से सस्ते दाम पर प्याज बेचने में असमर्थ हैं.  दुर्गा पूजा से पहले जब प्याज की कीमत 40 रुपए प्रति किलो थी,  तब खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू रॉय ने पांच रुपए से ज्यादा के मुनाफे पर प्याज नहीं बेचने के आदेश जारी किये थे,  जिसकी सुबह-शाम मॉनिटरिंग भी की जा रही थी. लेकिन अब स्थिति बदल गयी है व्यापारी जानते हैं कि सरकार केवल आग्रह कर सकती है आदेश नहीं दे सकती.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection2019: महागठबंधन पर सस्पेंस- हेमंत बोले 42 सीटों से कम किसी हाल में नहीं

Related Articles

Back to top button