JharkhandPalamu

पलामू : डूबने से तीन की मौत, एक का शव अबतक नहीं मिला- सीओ और प्रशासनिक टीम का घेराव

Palamu/Garhwa : पलामू प्रमंडल के गढ़वा और पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी. पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में डूबे युवक की लाश 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बरामद नहीं हो पायी है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बुधवार की शाम सीओ और प्रशासनिक टीम का घेराव किया.

इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection2019: महागठबंधन पर सस्पेंस- हेमंत बोले 42 सीटों से कम किसी हाल में नहीं

गढ़वा के धुरकी क्षेात्र में दो लोगों की मौत

गढ़वा जिले के धुरकी थाना के दो अलग-अलग स्थान के जलाशयों मे डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गढवा भेज दिया है. जानकारी के अनुसार धुरकी के पनघटवा निवासी मिथिलेश राम (पिता राजेन्द्र राम) मछली मारने पनघटवा डैम गया था. जहां जाल में उलझकर डूबने से उसकी मौत हो गयी. वह अपने घर से रात 9 बजे निकला था.
दूसरी घटना मिरचैया गांव की है, जहां प्रयाग भुईयां का शव उसके घर के पास स्थित कूप से बरामद हुआ है. थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना के अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. धुरकी में एक साथ डूबने की दो घटनाएं सामने आने से लोगों में मायूसी है.

इसे भी पढ़ेंः Kolkata : ममता बनर्जी ने की गुजराती की तरह बांग्ला भाषा को भी जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा में शामिल करने की मांग

अबतक कोई सुराग नहीं

उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा कला पंचायत अंतर्गत द्वारपार गांव के केवाल टोला नहाने के दौरान डूबने से चंद्रदीप रजवार(30) की मौत हो गयी. चंद्रदीप रजवार के अलावा दो अन्य युवक तालाब में नहाने गए थे. तालाब में नहाने के दौरान अधिक पानी में जाने से तीनों डूबने लगे. इसी बीच दो ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचा ली, जबकि चंद्रदीप रजवार डूब गया.

काफी मशक्कत के बाद भी मृतक चंद्रदीप रजवार का शव तालाब से नहीं निकाला जा सका है. ग्रामीणों के साथ परिजनों ने तालाब से शव निकालने का काफी प्रयास किया, वावजूद सफलता नहीं मिली. ग्रामीण अभी भी तालाब के पास जमे हुए हैं.

इधर सूचना मिली है कि शाम तक शव नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ और प्रशासनिक टीम का घेराव किया.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में आरबीआइ के बाहर जमा हुए PMC बैंक के खाताधारक, मांगा आश्वासन

Related Articles

Back to top button