Jharkhand Vidhansabha Election

#JVM : 33 सीटों पर हुई रायशुमारी, 165 दावेदार सामने आये, नामों की घोषणा एक-दो दिनों में

Ranchi : झाविमो (P) की ओर से विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी पूरे लय में नजर आ रही है. पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन को लेकर रायशुमारी शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के तहत 33 विधानसभा सीटो के लिए 165 दावेदारों के नाम सामने आये.

पार्टी द्वारा की जा रही रायशुमारी में योग्यता, जनाधार और राजनीतिक अनुभव को देखा जा रहा है. एक-एक विधानसभा क्षेत्र से तीन से पांच दावेदारों के नाम पार्टी पदाधिकारी द्वारा की गयी रायशुमारी के बाद सूचीबद्ध किये गये.

इसे भी पढ़ें: #Politicalgossip: नह…नह…हमरा उम्मीदवार को टिकट नहीं मिला तो बहुते नाइंसाफी हो जाएगा

उम्मीदवारों के नाम पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को दे दिये  गये

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी द्वारा विधानसभावार प्रत्याशी चयन के लिए जिलावार कमिटी बनायी गयी थी. पार्टी की ओर से छह कमिटी बनी थी . प्राप्त सूचना के अनुसार पहले और दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीटों के लिए पार्टी की संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को दे दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्‍याकांड में जेल में बंद पूर्व मंत्री राजा पीटर लड़ सकते हैं चुनाव, एनआइए कोर्ट ने दी अनुमति

इन विधानसभा सीटों के लिए रायशुमारी पूरी

पहले चरण में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा ,मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, बिशनपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर सीट पर 30 नवंबर को चुनाव होने है. इन सीटों पर नामाकांन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जबकि दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं .इन सीटों के लिए रायशुमारी मंगलवार को पुरी कर ली गयी.

पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची की घोषणा आठ से 10 नवंबर के बीच पार्टी कर सकती है. बुधवार को चयनित प्रत्याशियों के नामों की सूची केंद्रीय कमेटी को समर्पित कर दी गयी. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मराडी प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम फैसला लेंगे.

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री के रूप में अमित शाह की यह बड़ी विफलता है

Related Articles

Back to top button