JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के 35 शिक्षक हुए प्रोन्नत, कुलपति ने कहा-जिम्मेदारी व कर्तव्यों का भी हो पालन

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में गुरुवार को सहायक प्राध्यापक स्तर के 35 शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई. इनमें डा. राज बहादुर सिंह, डा. शोमेन डे, डा. कौंचक तासी, डा अपर्णा राज, डा कैलसंग वांग्मो, डॉ रामाकृष्णन, डॉ कोयरंग, डॉ रजनीकांत पांडेय, डॉ सीमा ममता मिंज, डॉ राजेश कुमार, डॉ अभिजीत घोष, डॉ विनीत अगोतीया, डॉ राजश्री पाढी, डॉ अशोक, डॉ एएस भट्टाचार्य, डॉ लॉरेंस, डॉ प्रवीर पाढी, डॉ प्रतिभा, डॉ बीरेंद्र भारती, डॉ पूर्वी शाक्या, डॉ कुलदीप बैद्य, डॉ अमित कुमार, डॉ बासुदेव, डॉ सचिन, डॉ प्रदीप परिदा, डॉ ऋषिकेश महतो, डॉ जीतेंद्र कुमार, डॉ नितेश भाटिया, डॉ नागापवन, डॉ संहिता, डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ अनिल कुमार, डॉ राजकिशोर मिश्रा, डॉ हिना फिरदौस, सिमोन सांग्मा शामिल हैं. इस अवसर पर कुलपति प्रो केबी दास ने सभी शिक्षकों को प्रोन्नति पत्र प्रदान किया. साथ ही कहा कि प्रोन्नति आपका अधिकार ह. इसे समय पर मिलना चाहिए. लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्यों का हमेशा पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के समक्ष कई चुनौतियां हैं जिसके समाधान के लिए आपको तत्पर होकर आगे आना होगा. इस अवसर पर आईक्यूएसी निदेशक प्रो रतन कुमार डे ने कहा कि प्रोन्नत कार्य को पारदर्शिता के साथ पूरा करने में आईक्यूएसी विभाग को काफी मेहनत करनी पड़ी. लेकिन आज सभी के चेहरों पर मुस्कान देख वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आए वाले समय में यह प्रक्रिया त्वरित गति से जारी रहेगी. कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो मनोज कुमार, प्रो केबी पांडा, ओएसडी डॉ जेएन नायक सहित सभी स्कूलों के डीन व हेड भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री के हाथों 2550 पंचायत सचिवों को मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

Related Articles

Back to top button