Jharkhand Vidhansabha Election

झारखंड विधानसभा चुनाव में आइआरबी से इको कंपनियों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को नहीं मिली चुनाव भत्ता की राशि

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए आइआरबी के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति चुनाव में की गयी है. प्रथम चरण का चुनाव 30 नवंबर को संपन्न हो गया, लेकिन आइआरबी से इको कंपनियों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को चुनाव कर्तव्य भत्ता की राशि अब तक नहीं मिली है.

कर्मियों को सिर्फ सूखा राशन मिला है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा आइआरबी- 4 लातेहार के अध्यक्ष संदीप कुमार ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़ें – #CRISIL ने चालू वित्त वर्ष में #GDP वृद्धि का अनुमान 6.3 से घटाकर 5.1 प्रतिशत किया

इको कंपनियों के कर्मियों को प्रति चरण चुनाव भत्ता देने की मांग

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा आइआरबी- 4 लातेहार के अध्यक्ष संदीप कुमार ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 झारखंड में तीन चरणों में संपन्न हुए थे. परंतु इको कंपनी में प्रतिनियुक्त कर्मियों को चुनाव कर्तव्य भत्ता की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है.

जिससे कर्मियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा आइआरबी 4 लातेहार के अध्यक्ष संदीप कुमार ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी पत्र लिखते हुए कहा है कि आइआरबी से प्रतिनियुक्ति ईको कंपनियों के कर्मियों को प्रति चरण चुनाव भत्ता देने की कृपा की जाये.

इसे भी पढ़ें – #BJP ने आदिवासियों की जमीन छीन उद्योगपतियों को दी, मगर किसानों का कर्ज माफ नहीं: राहुल गांधी

30 नवंबर को झारखंड के 13 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव

झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण चुनाव को लेकर राज्य के 6 नक्सल प्रभावित जिला गुमला, चतरा, लातेहार पलामू, गढ़वा और लोहरदगा में वोटिंग हुई. इन जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्र चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, गढ़वा, हुसैनाबाद और भवनाथपुर के 4892 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ था.

इसे भी पढ़ें- जेपी नड्डा से कार्यकर्ता ने कहा- JMM करता है ब्लॉक लेवल तक की राजनीति, हमारी पकड़ सिर्फ जिले तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button