JharkhandLead NewsRanchiSportsTOP SLIDERTRENDING

IPL : DHONI  नजर आयेंगे नये रोल में, CSK की टीम को ग्राउंड के बाहर भी मैनेज करेंगे माही, नए कप्तान के ये हैं दावेदार

4 बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ की रेस से हो गई है बाहर पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर

Chennai :  दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग IPL का 15 वां सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे बुरे स्वपन की तरह रहा है. CSK के प्रबंधन ने टूर्नामेंट शुरू होने के पूर्व ही धौनी के हाथ से सीएसके की कप्तानी लेकर रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी, लेकिन सीएसके प्रबंधन का ये दांव उल्टा पड़ गया. नौबत यहां तक आयी कि चार बार की आइपीएल चैंपियन रही सीएसके की टीम ने लगातार एक के बाद एक मैच हारने का रिकार्ड बना दिया.

रवींद्र जडेजा को कप्तानी देने का गलत फैसला

एक के बाद एक हार से परेशान सीएसके प्रबंधन आखिरकार फिर से टीम की कप्तानी धौनी के हाथों में सौंपने को मजबूर हो गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कैप्टेन कूल धौनी के सारे एफर्ट के बाद भी अभी तक खेले गये 12 मैचों से सीएसके ने सिर्फ 4 ही मैच जीते हैं. आइपीएल की मोस्ट फेवरेट टीमों में शुमार सीएसके 8 मैच हार कर प्लेऑफ के दौर से बाहर हो गयी है.

टीम को लीग में अभी दो मैच खेलने हैं, पर अभी से ही धौनी के अगले सीजन की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. अब उन्हें मैनेजमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव-2022 : वाहन कोषांग में 17 मई तक गाड़ियां जमा नहीं करने वालों के ऊपर होगी कार्रवाई

धौनी पर है टीम का सारा दारोमदार

सूत्रों के मुताबिक, धौनी CEO या ऐसे ही किसी बड़े पद पर होंगे. धौनी अभी CSK की प्रमोटर कंपनी इंडिया सीमेंट्स में वाइस प्रेसिडेंट हैं. मैनजमेंट चाहता है कि वह इस लेवल पर ही टीम से जुड़े रहे. उन्हें छूट दी गई है कि वे इसका फैसला वह खुद करें. वे चाहें तो अगले सीजन में खेलते हुए CSK की कप्तानी करें या फिर मैनेजमेंट का हिस्सा बनकर टीम तैयार करें. अगला कप्तान भी धौनी ही तय करेंगे. उन्हें पूरी छूट होगी कि वे कोच व अन्य ऑफिशियल्स को अपॉइंट करें.

अगर माही मैनेजमेंट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो अगले सीजन से पहले होने वाले ट्रेडिंग के बाद ही नए कप्तान की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :Important News :  WhatsApp पर बताना होगा ‘सही नाम’, वर्ना यूज नहीं कर पाएंगे ये सर्विस

नए कप्तान की घोषणा को लेकर जल्दबाजी नहीं

CSK मैनेजमेंट नए कप्तान के चयन पर जल्दबाजी नहीं करना चाहता. IPL-15 शुरू होने से 2 दिन पहले धौनी ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाने का फैसला लिया था. आठ मैचों के बाद जडेजा ने कप्तानी फिर से धौनी को सौंप दी. टीम जडेजा की कप्तानी में 8 मैचों में से दो मैच ही जीत सकी. कप्तानी की बागडोर फिर संभालने के बाद धौनी ने CSK को 4 मैचों में से 2 मैचों में जीत दिलाई.

इसे भी पढ़ें :जैक ने स्थगित की दो प्रवेश परीक्षा, मॉडल, आवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

मोईन अली हैं प्रबल दावेदार

सूत्र बताते हैं कि अभी मोईन अली चेन्नई की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं. वह अभी 34 साल के हैं. 2-3 साल IPLमें वह खेल सकते हैं. धौनी टीम की कमान ऑलराउंडर को देने के पक्ष में है. इस वजह से ही मोईन के कप्तान बनने की संभावना ज्यादा है. मोईन अली अभी IPLके खेले 42 मैचों में 21.51 की औसत से 796 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी ले चुके हैं.

वहीं, IPLके 15 वें सीजन के 8 मैचों में 16.25 की औसत से 130 रन बनाने के साथ ही 6 विकेट भी लिए हैं. वहीं 2021 में इंग्लैंड में शुरू हुई दी-हंड्रेड लीग में उन्होंने अपनी कप्तानी में बर्मिंघम फोनिक्स को फाइनल तक पहुंचाया था.

इसे भी पढ़ें :अररिया DM इनायत खान ने सुंदरी मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया, देखें वायरल फोटो

ऋतुराज को बनाया जा सकता है वाइस कैप्टन

मोईन के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ भी कप्तानी की कतार में है, पर कप्तानी के कम अनुभव की वजह से वह मोइन से पीछे हैं. गायकवाड़ को वाइस कैप्टन बनाया जा सकता है, ताकि वह अनुभव प्राप्त कर सके. गायकवाड़ अभी 25 साल के हैं. उनके पास अभी कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है. घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने कुछ ही मैचों में कप्तानी की है. ऋतुराज ने अब तक खेले 34 मैचों में 38.40 की औसत से 1152 रन बनाए हैं. वहीं इस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 26.08 की औसत से 313 रन बनाए हैं.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बुलेटप्रूफ जैकेट पहने श्वेत युवा ने न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में 13 लोगों को मारी गोली, 10 की मौत, हमले की लाइव स्ट्रीमिंग भी की

 

Related Articles

Back to top button