Giridih

गिरिडीह में इंटक सदस्यों ने जीएम से मुलाकात कर सीसीएल इलाके में पेयजल संकट से कराया अवगत

Giridih: सीसीएल इलाके में मौजूद जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को इंटक के सलाहकार समिति के सदस्य ऋषिकेश मिश्रा ने अन्य लोगों के साथ जीएम से मुलाकात कर उन्हें कई समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान अन्य सदस्यों में सरफराज अंसारी समेत कई मौजूद थे. मुलाकात के क्रम में सदस्यों ने जानकारी दी कि कबरीबाद खदान समेत ओपन कॉस्ट, सीपी सांईडिंग से हर रोज हजारों टन कोयले की चोरी लगातार जारी है तो वहीं पूरे सीसीएल इलाके में पेयजल की समस्या विकराल रुप धारण करती जा रही है. सीसीएल प्रबंधन का इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है. मुलाकात के क्रम में इंटक के सदस्यों ने कहा कि कई कर्मियों को अब तक कोई र्क्वाटर उपलब्ध नहीं हो पाया है,ऐसे में इस ओर खास ध्यान देने की जरुरत है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह कोर्ट ने अश्लील वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने व दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई गई 10 साल की सजा

Related Articles

Back to top button