JharkhandRanchi

रिम्स में फिर इंटरनेट सेवा ठप, रजिस्ट्रेशन बंद, मरीज के परिजन कर रहे हंगामा

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स में अव्यवस्था कोई नई बात नहीं है. लाख कोशिशों के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है. कुछ ऐसा ही इंटरनेट सर्विस के साथ भी है. आए दिन लगातार रिम्स में इंटरनेट की सेवा ठप हो जा रही है. सोमवार को भी दिन में 12:30 बजे से इंटरनेट ठप हो गई. उसके बाद मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच पर्ची काटने का काम बंद हो गया। इसके बाद मरीजों के परिजनों ने कैश काउंटर के बाहर काफी हंगामा किया. बताते चलें कि 4 दिन पहले भी रिम्स में सुबह इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी, जिससे कि मरीजों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं हो पाया था.

स्टाफ ने दिखाई मानवता

हॉस्पिटल में इलाज के लिए हर दिन 2,000 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं. वही इंडोर में भी हर वक्त 15 सौ से अधिक मरीज एडमिट रहते हैं. इमरजेंसी में भी 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं. यह देखते हुए इमरजेंसी के रजिस्ट्रेशन काउंटर को स्टाफ ने चालू रखा. अपने मोबाइल के इंटरनेट से कनेक्ट कर मरीजों का रजिस्ट्रेशन जारी रखा ताकि मरीजों को इलाज के लिए इंतजार ना करना पड़े.

इसे भी पढ़ें: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से की मांग, कहा- शिक्षकों के लिये आकस्मिक अवकाश लेने की ऑफलाइन हो व्यवस्था

Related Articles

Back to top button