Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने टीएमएच में किया जमकर हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सेक्योरिटी फ्लैट निवासी जिशान आलम (20) की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. जिशान आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में थर्ड सेमेस्टर का छात्र था परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते शुक्रवार की रात को लाइफ लाइन नर्सिंग होम से टीएमएच रेफर किया गया था. (नीचे भी पढ़ें) 

इमरजेंसी में इलाज के दौरान दो बोतल पानी चढ़ाया गया. पानी चढ़ाने के बाद इमरजेंसी के डॉक्टर विजय मोहंती ने जिशान को रिलीज कर दिया. दुसरे दिन शनिवार को जिशान की तबीयत बिगड़ने पर उसे फिर से टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि जिशान के सभी ऑर्गन फेल हो गए है. इलाज के दौरान ही जिशान की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका में अवैध तरीके से किया जा रहा था आयरन ओर का भंडारन, प्रशासन ने की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button