
Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड के भरनिया पंचायत के दुड़ियाम गांव में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में हर हर महादेव ग्रुप दुड़ियाम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों एक से बढ़कर एक झूमर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई शामिल होकर रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर कलाकारों ने उड़िया, हिंदी,संबलपुरी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम गांव-गांव में होनी चाहिए। जिसमें अपने स्थानीय भाषा का प्रचार प्रसार एवं संस्कृति का विकास होता है। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम में स्थानीय भाषा एवं संस्कृति की झलक मिलती है.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर के अधिवक्ता दिनेश महापात्र का कटक में निधन
झूमर कार्यक्रम झारखंड राज्य में एक अहम स्थान रखता है ।इस तरह का कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला प्रदर्शन करने का एक मंच प्राप्त होता है। हमें कलाकारों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम करना चाहिए। और समाज के हित में इस कार्यक्रम का को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा यहां के कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान करना, जिससे यहां के कलाकार अपनी अच्छी कला का प्रदर्शन कर झारखंड राज्य का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में बनिया पंचायत के मुखिया सरिता गागराई, समाजसेवी गंगाराम गागराई, हर-हर महादेव ग्रुप के अध्यक्ष राजेश महतो, उपाध्यक्ष देवलाल महतो, सचिव हेमंत महतो, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, निरंजन महतो, अनिल महतो, रामराई सामड, मारकुश गागराई, विरसिंह हांसदा सहित कई ग्रामीण शामिल थे।




