JharkhandRanchi

7 से 16 फरवरी तक चलेगा इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर, आठ देशों के लगेंगे स्टॉल

  • 400 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे

Ranchi: इंडिया इंटरनेशल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन 7 से 16 फरवरी तक किया जायेगा. आयोजन मोरहाबादी मैदान में होगा. इस अंरराष्ट्रीय मेले में आठ देशों स्टॉल लगाये जायेंगे. यह जानकारी फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने दी.

इंटरनेशनल फेयर का आयोजन फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्रीज और जीएस मार्केटिंग एसोसिएटस की ओर से किया जा रहा है. कुणाल आजमानी ने बताया कि आठ देशों में ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, थाइलैंड समेत अन्य देशों के स्टॉल लगाये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – सात माह बाद काउंसेलिंग करने पर अड़ी सीडब्ल्यूसी गुमला, परिजनों के लिखित आवेदन के बाद छोड़ा बच्चियों को

साथ ही 18 राज्य सरकारों के स्टॉल भी लगाये जा रहे हैं. 7 फरवरी को शाम पांच बजे राज्यपाल फेयर का उद्घाटन करेंगी. श्री कुणाल ने बताया कि इस फेयर में पहली बार चार सौ स्टॉल लगाये जा रहे हैं. जिनमें सरकारी मंत्रालयों, कॉरपोरेट कंपनियों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों समेत अन्य स्टॉल लगाये जा रहे हैं.

इन दस दिनों तक जीएसटी, स्टार्ट अप्स, महिला उद्यमिता, आयकर सहित अन्य विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – पारा शिक्षकों की आपत्तियों पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा : शिक्षा मंत्री

एमएसएमई के लघु उद्योगों को दी जारी रही छूट

जीएस मार्केटिंग एसोसिएटस के अध्यक्ष प्रकाश शाह ने कहा कि एससी-एसटी उद्यमियों को मुफ्त में स्टॉल लगाने दिया जा रहा है. वहीं एमएसएमई से निबंधित लघु उद्योगों को स्टॉल लगाने पर छूट दी जा रही है. इस फेयर में एनएसआइसी के 35 स्टॉल, झारखंड सरकार के 25 स्टॉल, एमसएसएमई के 20 स्टॉल लगाये जायेंगे.

इसके अलावा होम डेकोर, लाइफस्टाइल, फर्नीचर समेत अन्य स्टॉल लगाये जायेंगे. श्री शाह ने बताया कि इस फेयर में सिर्फ जीएसटी, स्टार्ट अप्स, महिला उद्यमिता, आयकर सहित अन्य विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. बल्कि फेयर में लोगों की समस्याओं का समाधान करने की भी कोशिश की जायेगी. जिसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है.

दस पवेलियन बनाये गये हैं

क्रेडाई अध्यक्ष कुमुद झा ने बताया कि फेयर के लिए कुल दस पवेलियन बनाये गये हैं. इसी में से एक एनर्जिया पवेलियन बनाया गया है. जिसमें ऐसे उत्पादों की जानकारी लोगों को दी जायेगी. जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है. इसमें स्वीच से लेकर ऑटोमेशन उत्पाद तक हैं. मौके पर पंकज चौधरी, रोहित अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, विकास विजयवर्गीय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – रिम्स को मिले 13 नये डॉक्टर, लंबे इंतजार के बाद किडनी के तीन स्पेशलिस्ट रिम्स में देंगे सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button