
Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स को 13 स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिले हैं. लंबे इंतजार के बाद किडनी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स रिम्स में मरीजों का ईलाज करेंगे. 9 असिस्टेंट प्रोफेसर, एक प्रोफेसर, एक एडिशनल प्रोफेसर और दो एसोसिएट प्रोफेसर का चयन किया गया है.
बता दें कि रिम्स में प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए 23 सितंबर 2019 और 25 सितंबर 2019 को विज्ञापन निकाले गये थे. जिसके माध्यम से इनका चयन किया गया है. सात विभिन्न विभागों के लिए इन डॉक्टरों का चयन किया गया है.
इसे भी पढ़ें – #NirbhayaCase: एक साथ होगी फांसी, दिल्ली HC ने आगे की अपील के लिए दोषियों को दी एक हफ्ते की मोहलत
नेफ्रोलॉजी (किडनी) विभाग खुलने का रास्ता साफ
रिम्स को तीन नये किडनी स्पेशलिस्ट मिलने से नेफ्रोलॉजी विभाग खुलने का रास्ता साफ हो गया है. बता दें कि राज्य में किडनी के मरीजों की संख्या बहुत अधिक है और रिम्स में अभी तक किडनी के डॉक्टर नहीं थे. न ही किडनी विभाग था.
इन डॉक्टरों की नियुक्ति होने से किडनी के मरीजों का ईलाज आसान हो सकेगा. किडनी विभाग नहीं होने के कारण प्राइवेट अस्पतालों में भारी भरकम फीस अदा कर ईलाज कराना पड़ता है. वहीं रिम्स में डायलिसिस की सुविधा भी आसान हो सकेगी. फिलहाल रिम्स में डायलिसिस के सिर्फ एक डॉक्टर ही कार्यरत हैं.
इसे भी पढ़ें – सात माह बाद काउंसेलिंग करने पर अड़ी सीडब्ल्यूसी गुमला, परिजनों के लिखित आवेदन के बाद छोड़ा बच्चियों को
इन डॉक्टरों की हुई नियुक्ति
- डॉ दीप्ति सिंह, एडिशनल प्रोफेसर, ऐनेसथेसिया सुपरस्पेशलिटी
- डॉ संजय कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, ऐनेसथेसिया सुपरस्पेशलिटी
- डॉ अभिषेक रंजन, एसोसिएट प्रोफेसर, पेडियेट्रीक सर्जरी
- डॉ शिवेंद्र सिंह, प्रोफेसर, नेफ्रोलॉजी
- डॉ प्रज्ञा पंत, असिस्टेंट प्रोफेसर, नेफ्रोलॉजी
- डॉ प्रेम शंकर पटेल, असिस्टेंट प्रोफेसर, नेफ्रोलॉजी
- डॉ गौरव चतुर्वेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी
- डॉ विक्रांत रंजन, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी
- डॉ प्रिता नाज दुबराज, असिस्टेंट प्रोफेसर, न्यूनेटालॉजी
- डॉ जय प्रकाश, असिस्टेंट प्रोफेसर, क्रिटिकल केयर
- डॉ सुदिप्तो बनर्जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, क्रिटिकल केयर
- डॉ लाल चंद टुडू, असिस्टेंट प्रोफेसर, क्रिटिकल केयर
इसे भी पढ़ें – पारा शिक्षकों की आपत्तियों पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा : शिक्षा मंत्री



