JharkhandLead NewsRanchi

15वें वित्त आयोग से स्वीकृत योजनाओं पर काम करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश

Ranchi : राज्य शहरी ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक सूडा निदेशक अमित कुमार ने सभी नगर निकायों से 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड ग्रांट से क्रियान्वित योजाओं का हर माह के पांच तारिख को मासिक प्रगति प्रतिवेदन मांगा है. निदेशक ने हर योजनाओं के विरूद्ध खर्च की गयी राशि व फिजिकल रिपोर्ट देने को कहा है. निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15वें वित्त आयोग भारत सरकार से राशि लेने के लिए निर्धारित अनिवार्य अहर्ता एवं प्रतिवेदन भी सिटी फाइनांस पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है. साथ ही सभी निकायों को टाइड ग्रांट वं अनटाड ग्रांट के अंतर्गत वैसी सभी स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन एवं टेंडर करने के काम में तेजी जाने का भी निर्देश दिया है. राज्य में 15वें वित्त आयोग के राशि से वायु प्रदूषण दूर करने की योजनाओं के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित शहरी क्षेत्रों में नगरीय सुविधाएं उपलब कराया जाना है. निदेशक ने इन कामों में तेजी से करने का निर्देश दिया है ताकि अगली किस्त की भी राशि ली जा सके.

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी जू में दिखेगा दक्षिण अफ्रीका का जेबरा और कोलकाता का जिराफ

Related Articles

Back to top button