
Ranchi: भगवान बिरसा जैविक उद्यान में तरह-तरह के जानवरों को देखने को मिलता है. मगर इस बार जैविक उद्यान में दो नए मेहमान जिराफ और जेब्रा शामिल होने वाले हैं. जिराफ कोलकाता के जूलोजिकल गार्डेन और जेब्रा साउथ अफ्रीका से आयेगा. सारी कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. उद्यान में अभी 4 शेर, 10 बाघ और 8 तेंदुआ समेत कुल वन्य प्राणियों की संख्या 1498 है. दो शेर और दो शेरनी, तीन नर बाघ और चार मादा बाघ के अलावा बाघों के तीन मादा बच्चे भी हैं. 8 तेंदुओं में 5 नर और 3 मादा हैं.
इसे भी पढ़ें : बिरसा जू के जानवरों को लें गोद, इनकम टैक्स में मिलेगी छूट
बिरसा जैविक उद्यान का मुख्य आकर्षण
बिरसा जैविक उद्यान का मुख्य आकर्षण वहां की हरियाली तो है ही साथ ही वहां बसे जीवजंतु हैं, जो 83 हेक्टेयर में बसे है. इनमें हाथी Elephant ,सांभर Sambhar, नील गाय Blue Bull ,कोटरा Barking Deer ,कृष्ण मृग Black Buck ,चीतल Spotted Deer के अलावा सांप घर Snake House दरियाईघोड़ा Hippopotamus ,मगरमच्छ Crocodile ,घड़ियाल Alligator ,बन्दर Monkey ,लकड़बग्घा Hyaena, सियार Jackal ,लोमड़ी Fox , शेर Lion,जंगली बिल्ली Wild Cat ,तेन्दुआ बिल्ली leopard Cat, साहिल Porcupine ,तेंदुआ leopard ,बाघ Tiger ,शुतुरमुर्ग Ostrich को देखने के लिए लोगों और बच्चों में उत्साह और उमंग भरी रहती है. इसके अलावा बिरसा जैविक उद्यान में लोग नौका विहार Boating का भी लुत्फ उठा सकते हैं.
भगवान बिरसा जैविक उद्यान की विशेषताएं
- यह पूरी तरह प्राकृतिक वातावरण में विकसित किया गया है.
- जानवरों को एक दूसरे से इस प्रकार अलग रखा गया है कि वह स्वच्छंद होकर रहें.
- यहां 1400 से अधिक वन्यजीव-पक्षी हैं.
- यह 104 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैला है.
- यहां 83 प्रजाति के जीव-जन्तु हैं.
इसे भी पढ़ें : धनबाद लॉ कॉलेज में शुरू हुआ फाइव ईयर इंटिग्रेटेड लॉ कोर्स, 15 दिसंबर तक एडमिशन के लिए करें एप्लीकेशन




