
Jamshedpur : इंडी गठबंधन से जमशेदपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी सह बाहरगोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती रविवार को सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी भी उनके साथ मौजूद रहे. गुरुद्वारा में उन्होंने गुरु के समक्ष मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं सिख समाज के लोगों ने प्रत्याशी समीर मोहंती का अभिनन्दन किया. बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद लेने वे गुरुद्वारा पहुंचे हैं. पूरे जिले भर से लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है और इसी की बदौलत वे दिल्ली पहुंचेंगे.
इसे भी पढ़ें – वायुसेना के काफिले पर हमला : 7 मई को बेटे का जन्मदिन मनाने घर आनेवाले थे विक्की पहाड़े, हुए शहीद



