JharkhandLead NewsNationalRanchiTOP SLIDER

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने बदले प्रदेश प्रभारी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने झारखंड के प्रभारी

New Delhi : भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों को बदल दिया है. नये प्रदेश प्रभारियों का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया. झारखंड का प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया गया है.

भाजपा शासित राज्यों के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति कर दी गयी है. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी होंगे. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब-चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे. बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – TGS Bonus : टाटा स्टील की तर्ज पर टीजीएस कर्मियों को भी 20 फीसदी बोनस और 20 हजार की गुडविल राशि

Related Articles

Back to top button