Jamshedpur

चक्रधरपुर-लोटापहाड़ के बीच मालगाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर

Ashok kumar

Jamshedpur : रेल मंडल के चक्रधरपुर और लोटापहाड़ स्टेशन के बीच शनिवार की दोपहर एक ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी ओर घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.

ढकेलकर कर रहा था रेलवे लाइन पार

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने  बताया कि बाइक चालक गलत दिशा से रेलवे लाइन को बाइक के साथ पार कर रहा था. इस बीच ही मालगाड़ी आ गयी थी. चालक किसी तरह से वहां से बचकर भागने का प्रयास किया था, लेकिन  वह बाइक को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया है.

चालक ने दिया सूज-बूझ का  परिचय

घटना के मालगाड़ी चालक ने सूज-बूझ का परिचय भी दिया और मालगाड़ी को रोकने का भी काम किया. अगर मालगाड़ी ज्यादा रफ्तार में होती, तब दुर्घटना और जबरदस्त हो सकती थी.

मेमो देकर दी गयी जानकारी

घटना के बाद चालक की ओर से घटना की मेमो रेल अधिकारियों को दी गयी. उसके बाद मौके पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे थे. बताया गया कि किलोमीटर संख्या 319/13 की है. घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को रेलवे लाइन से हटाने के बाद मालगाड़ी को आगे की तरफ रवाना किया गया.

पहले भी हो चुकी है घटनायें

इसके पहले भी इस तरह की घटनायें घट चुकी है. दो माह पहले रेलवे लाइन क्रॉसिंग पार करने के क्रम में ही बाइक  क्षतिग्रस्त हो गयी थी. हालाकि घटना में  बाइक सवार बाल-बाल बच गया था. तब भी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी थी.

इसे भी पढ़ें- रांची जिला प्रशासन टेंडर घोटाला : खबर छपने पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कार्यपालक अभियंता का बयान निकला झूठा (3)

Related Articles

Back to top button