
Ranchi: धनबाद मंडल के सिध्वार – शांकी रेलखंड पर परिचालन बाधित होने के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची की अलग अलग ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था, जो अब सिध्वार – शांकी रेलखंड के ट्रेन परिचालन के लिए उपयुक्त होने के पश्चात अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी.
- ट्रेन संख्या 22349 पटना – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 20 नवंबर सेअपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना – शांकी – टाटीसिल्वे – रांची होकर चलेगी
- ट्रेन संख्या 22350 रांची – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 20 नवंबर से अपने निर्धारित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – शांकी – बरकाकाना होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 13513 आसनसोल – हटिया एक्सप्रेस 20 नवंबर से अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना–शांकी– टाटीसिल्वे –रांची होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 13514 हटिया – आसनसोल एक्सप्रेस 20 नवंबर से अपने निर्धारित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – शांकी – बरकाकाना होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 22358 गया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (वाया – रांची ) 20 नवंबर से अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना – शांकी – टाटीसिलवे–रांची होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गया एक्सप्रेस (वाया – रांची ) 22 नवंबर से अपने निर्धारित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – शांकी – बरकाकाना होकर चलेगी.



