Jharkhand Vidhansabha Election

#Palamu: हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा नेताओं ने दर्ज करायी प्राथमिकी, देशद्रोह और सामाजिक विद्वेष फैलाने का लगाया आरोप

Palamu: झारखंड में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ, लेकिन इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान सत्तासीन भाजपा और विपक्ष झामुमो के बीच जम कर वाकयुद्ध हुआ.

अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के पाकुड़ विधनसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन द्वारा भगवा और भगवाधारियों पर दिये गये वक्तव्य पर भाजपा नेताओं में भारी विरोध देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड: पांकी से बीजेपी उम्मीदवार शशिभूषण मेहता समेत सभी 6 आरोपी बरी

मेदिनीनगर शहर थाना में दर्ज करायी एफआइआर 

शुक्रवार को विरोध जताते हुए भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ मेदिनीनगर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी और श्री सोरेन के वक्तव्य को भारतीय संविधान की भवनाओं के विपरीत, देशद्रोह करने, सामाजिक विद्वेष फैलाने, धार्मिक उन्माद फैलाने तथा सामाजिक समरसता बिगाड़नेवाला बताया.

भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय, विरेन्द्र सिन्हा, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह, दुर्गा जौहरी, जिप सदस्य प्रमोद सिंह, शिव कुमार मिश्रा, अभिमन्यु तिवारी, उदय शुक्ला, भोला सिंह उर्फ रमेश सिंह ने शहर थाना प्रभारी आनन्द कुमार मिश्रा को प्राथमिकी दर्ज करने से संबंधित आवेदन सौंपा.

प्राथमिकी में क्या है आरोप 

प्राथमिकी दर्ज करानेवाले विरेन्द्र सिन्हा ने कहा कि गत 18 दिसम्बर को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार के लिए सभा हुई, जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एवं अन्य नेतागण मौजूद थे. मौके पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (पिता शिबू सोरेन) द्वारा एक सार्वजनिक वक्तव्य में कहा गया कि आज देश के अंदर हमारी बहु-बेटियों को जलाया जा रहा है. आज हमें पता चला है कि उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी भी युवतियों के चक्कर लगा रहे हैं. गेरुआ वस्त्र पहन कर ये भाजपा के वे लोग हैं, जो शादी नहीं करते हैं. गेरुआ वस्त्र पहन कर बहू-बेटियों की इज्जत लूटने का काम करते हैं.

हिन्दू साधु-संतों के विरुद्ध है वक्तव्य

हेमंत सोरेन के द्वारा उपरोक्त वक्तव्य सार्वजनिक तौर पर दिया गया है और तमाम गेरुआ वस्त्र धारण करनेवाले नेताओं-हिन्दू साधु-संतों के विरुद्ध दिया गया है.

भारतीय संविधान की भवनाओं के विपरीत

हेमंत सोरेन द्वारा दिया गया उपरोक्त वक्तव्य भारतीय संविधान की भवनाओं के विपरीत, देशद्रोह करने, सामाजिक विद्वेष फैलाने, धार्मिक उन्माद फैलाने तथा सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाला है. उनके द्वारा दिया गया उपरोक्त वक्तव्य भारतीय दंड सहित की धारा-121 ए, 499, 500, 295 ए, 298, 504, 505 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है.

इसे भी पढ़ें – #CAA : प्रदर्शन के खिलाफ सख्ती पर कोर्ट की नाराजगी, कर्नाटक हाइकोर्ट ने पूछा- प्रदर्शन पर प्रतिबंध क्यों, गुवाहाटी हाइकोर्ट ने कहा- बहाल करें इंटरनेट सेवा

एफआइआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग

विरेंद्र सिन्हा ने कहा है कि वे एक हिन्दू परिवार आते हैं तथा उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत समस्त हिन्दू धर्मावलंबी के गेरुआ वस्त्र का आदरत करता हूं. ऐसे में गेरुओं वस्त्र धारण करनेवाले भाजपा के लोगों सहित समस्त साधु-संतों एवं हिन्दू धर्मावलंबियों को सार्वजनिक तौर पर बलात्कारी बताना, विवाह न करनेवाले साधु-संतों के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना दंडनीय है. भाजपा नेता ने हेमंत सोरेन के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – #CAAprotest: दिल्ली समेत देश में कई जगहों पर प्रदर्शन, यूपी के कई शहरों में हिंसा, देखें PHOTOS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button