
Palamu : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिले की हरिहरगंज पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस की गतिविधियों की जानकारी भाकपा माओवादी नक्सलियों तक पहुंचाने, उनके लिए लेवी वसूलने, संरक्षण देने सहित अन्य गैरकानूनी कार्यों में लगे शातिर नक्सली को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार नक्सली की पहचान हरिहरगंज के तूरी गांव निवासी धर्मेंन्द्र कुमार (पिता वंशी यादव) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ेंPARA TEACHER : अब 29 दिसंबर को होगा पारा शिक्षकों के भाग्य का फैसला
धर्मेंन्द्र वर्ष 2019 में हरिहरगंज के पुराना बस स्टैंड के समीप निजी आवास में बने भाजपा के चुनावी कार्यालय को बम विस्फोट से उड़ा दिया था. यह चुनाव कार्यालय पलामू के सांसद और उस समय के सांसद प्रत्याशी वीडी राम द्वारा बनाया गया था.
इस घटना में भाजपा के किसी कार्यकर्ता को नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन कार्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इसी तरह बिहार के संडा में पुल को उड़ाने की योजना में धर्मेंन्द्र शामिल था. दोनों मामले में उसे जेल हुई थी. बावजूद जेल से बाहर आने पर माओवादी नक्सलियों को संरक्षण देने में जुटा हुआ था.
इसे भी पढ़ें:धनबाद पुलिस ने एक करोड़ का गांजा किया जब्त, हिमाचल प्रदेश से झारखंड में हो रही है तस्करी
हरिहरगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 150/21 के आरोपी धर्मेंन्द्र कुमार अपने गांव में देखा गया है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया.
पिछले चार पांच वर्ष से वह इस तरह के मामलों में संलिप्तत पाया गया है. गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी के साथ सैट के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:52 वर्षों से मोहम्मद मकसूद बगैर मोल भाव के ग्राहकों को बेच रहे हैं सूप और डाला




