
New Delhi: देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की बधाई दी है. राष्ट्रपति भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है. ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है. त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है.
पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं. शुक्रवार को पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है. पीएम ने कहा कि भारत के लोगों की ओर से मैं आपको और बांग्लादेश की जनता को ईद की बधाई देता हूं. प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि रमजान के दौरान, दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है. ईद-उल-फित्र के शुभ अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं.




