
Dhanbad : निरसा थाना क्षेत्र के भागबांध में मिट्टी धसने से तीन महिलाओं की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. हादसे के समय तीनों मिट्टी काटने का काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा सा मलबा धंस गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों का घटना स्थल पर हुजूम उमड़ पड़ा और आनन फानन में दबी महिलाओं को मिट्टी के मलवे से निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मलबे को जेसीबी से हटाने की कोशिश करने लगे. काफी देर बाद तीनों महिलाओं का शव को निकाला गया. लोगों की माने तो दो महिला बरबा की और एक महिला पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत केंदुआटांड की रहने वाली है. पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें : डॉ डीके तिवारी ने संभाला राज्य के नये मुख्य सचिव का जिम्मा
सफेद मिट्टी लेने आयी थीं तीनों महिला
लोगों की माने तो आसपास कि आसपास की महिलाएं सफेद मिट्टी लेने आती हैं. आज भी तीनों महिलाएं मिट्टी लेने आयी होगीं. जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया होगा. जिससे तीनों महिलाओं की मौत हो गयी होगी.
इसे भी पढ़ें : आजसू ने गोमिया में किया आचार संहिता का उल्लंघन, बिना अनुमति की सभा




