
Ranchi : अगर आप भी ट्रेनों में सफर करते हैं और रांची रेलवे स्टेशन हमेशा आना जाना लगा रहता है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. लोगों की परेशानी दूर करने के लिए आरपीएफ और झाडखंड रेल यात्री संघ ने हेल्पलाइन नंबर 139 और 9431170079 जारी कर दिया है. जिससे कि आप कहीं से भी कंप्लेंट कर मदद मांग सकते हैं. इतना ही नहीं सफर के दौरान भी होने वाली परेशानी की कंप्लेन एक कॉल पर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में रांची से मिले 327 नए मरीज, झारखंड में एक्टिव केस 2100 के पार
जीआरपी आरपीएफ में भी कंप्लेन
सफर के दौरान ट्रेन में समस्या होने पर जीआरपी आरपीएफ में भी डायरेक्ट कंप्लेन कर सकते है. इसके बाद आपकी कंप्लेन संबंधित विभाग को फॉरवर्ड कर दी जायेगी. वहीं तत्काल उसका समाधान किया जाएगा. डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर प्रशांत यादव ने कहा कि पैसेंजर्स की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. इसलिए बेहिचक लोग कंप्लेन कर सकते है.
इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में जान गंवाने वालों को 50 हजार का अनुदान देगी झारखंड सरकार, करें आवेदन




