GiridihJharkhand

गिरिडीह के पचंबा में सड़क हादसे में युवक की मौत

Giridih : गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखवा में सड़क हादसे में 38 वर्षीय छत्तू महतो की मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों के अनुसार छत्तू महतो अपने घर से शौच के लिए घर के समीप तालाब जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में जान गंवाने वालों को 50 हजार का अनुदान देगी झारखंड सरकार, करें आवेदन

Related Articles

Back to top button