Chaibasa

” भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के साथ ” अभियान मील का पत्थर साबित होगा: कांग्रेस

Chakradharpur: झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के साथ अभियान की शुरुआत कर दी. इसी क्रम में सोमवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास,महासचिव त्रिशानु राय, सचिव संतोष सिन्हा,सुशील कुमार दास, मुकेश दास ने चाईबासा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी रेवती रमण प्रसाद के यूरोपियन क्वार्टर स्थित उनके आवास में मुलाकात कर भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जनों के साथ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया. इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा लगातार समाज में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है. धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करने की साजिश रची जा रही है, ऐसे में यह अभियान मोहब्बत पैदा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: IED की चपेट में आने से CRPF के एएसआई घायल, हेलीकॉप्टर से ले जाए गए रांची, कान में लगी है चोट

Related Articles

Back to top button