HazaribaghJharkhand StoryRamgarh

हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर में विधायक अंबा प्रसाद ने किया रुद्राभिषेक, राज्यवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

Hazaribagh: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा हजारीबाग के अति प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रावण के पवित्र मास के दूसरे सोमवारी के अवसर पर रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया. विधायक अंबा प्रसाद अपनी मां व पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के साथ बुढ़वा महादेव पहुंची. अहले सुबह बुढ़वा महादेव मंदिर जनता के संग विद्वान साधु संतों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान के साथ बाबा बुढ़वा महादेव का रुद्राभिषेक किया और राज्य वासियों के सुख समृद्धि और ख़ुशहाली के लिए भोलेनाथ से मंगल कामना की. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान भोले शंकर के जयकारों एवं ओम नमः शिवाय के जप से गुंजायमान होता रहा. इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बारी बारी से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया.
इसे भी पढ़ें: विभाग के आदेश के बाद इंटर में नामांकन शुरू, कुछ कॉलेज कर रहे हैं कुलपति के आदेश का इंतजार 

विधायक ने इस अवसर पर कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा से श्रावण के पवित्र मास में देवों के देव महादेव के अति प्राचीन शिवालयों में में रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन कराया जा रहा है, इसी कड़ी में हजारीबाग में बुढ़वा महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया.मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, राजकुमार साव, संजीव गुप्ता, उदय साव, पंकज सिंह, अमर कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button