
Khagaria (Bihar) : पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की जान ले ली. घटना खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कुम्हरचक्की गांव की है. जहां पारिवारिक कलह के दौरान आवेश में आकर एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों सहित गर्भवती पत्नी की गोली मारकर जान ले ली. घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- DGP सहित राज्य के IPS भी हैं रियल स्टेट में हीरो, नोयडा, गोरखपुर, पटना सहित रांची में जमीन के मालिक हैं
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
वहीं जब लोगों को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बारे में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतकों में कुम्हरचक्की गांव निवासी मिथिलेश उर्फ मिठु यादव की पत्नी पूजा देवी (34) और दो पुत्रियां मीनाक्षी कुमारी (12) एवं सोनम कुमारी (10) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर आरोपी मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली, कर्नाटक, इलाहाबाद, देहरादून तक है झारखंड के IAS अफसरों की धन-संपत्ति
आरोपी से की जा रही पूछताछ
वहीं इस घटना के कारणों के बारे में पुछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मिथिलेश ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया. वहीं थाना अध्यक्ष का कहना है कि गिरफ्तार मिथिलेश से इस बारे में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान परवान पर, निधि खरे खुद कर रही हैं मॉनिटरिंग
इसे भी पढ़ें- हिंदपीढ़ी : 20 दिन पहले ही सिविल सर्जन से की गयी थी चिकनगुनिया फैलने की शिकायत, फिर भी सोया रहा प्रशासन
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




