1st LeadJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

राज्यसभा चुनावः अपना प्रत्याशी देने पर अड़ा झामुमो, सोनिया गांधी से हेमंत की होगी मुलाकात

Ranchi : राज्यसभा चुनाव में झामुमो अपना प्रत्याशी हर हाल में देगा. कांग्रेस की ओर से उसके कैंडिडेट के वास्ते सपोर्ट किये जाने की मांग उसने अनसुनी करते फैसला लिया है कि पार्टी अपना ही कैंडिडेट देगी. झामुमो विधायक दल की शनिवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में CM आवास पर हुई.

इसमें कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन के अलावा पार्टी के मंत्री, विधायक और अन्य नेता भी शामिल हुए. बैठक बाद पत्रकारों से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी ने अपना कैंडिडेट उतारने का फैसला तय किया है. हर हाल में प्रत्याशी हमारा होगा. हेमंत सोरेन शनिवार को ही दिल्ली जाकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मिलकर इसकी जानकारी देंगे. उनसे आग्रह किया जायेगा कि झामुमो को पार्टी सपोर्ट दे ताकि यहां से इस पार्टी का प्रत्याशी राज्सभा जाये. इसके बाद औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी.

 

सरना धर्म कोड पर भी बात

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि सरना धर्म कोड को लेकर मूवमेंट तेज किया जाये. अब पार्टी के विधायक और नेता राष्ट्रपति के पास जाएंगे. उनसे आग्रह किया जायेगा कि आगामी पार्लियामेंट्री सेशन में इसे लॉ के तौर पर पारित किया जाये. इसके अलावे वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी बातें हुई. राज्य में अस्थिरता पैदा की जा रही है. केंद्रीय जांच एजेंसियों को जिसके खिलाफ जांच करनी है करे, पर नरेटिव ना गढ़े. भाजपा अपनी आदतों से बाज आये. पंचायत चुनाव बाद झामुमो आंदोलन करेगा.

 

इसे भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022: चतुर्थ चरण के चुनाव के उपरांत पीठासीन पदाधिकारियों के डायरी की हुई स्क्रुटनी

Related Articles

Back to top button