Jamshedpur

गोविंदपुर कम्पुटा में धोती के सहारे लगाई फांसी, पत्नी रहती थी अलग

Jamshedpur :  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कम्पुटा स्थित शांतिनगर के रहने वाले 41 वर्षीय रमेश मुंडा ने शनिवार की सुबह अपने घर में धोती के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घरवालों की उस पर नजर पड़ते ही अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं. उसमें दो बेटा और एक बेटी है. इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि रमेश मुंडा का अक्सर उसकी पत्नी से विवाद होता था. इस कारण उसकी पत्नी उससे अलग रहती थी. इससे रमेश तनाव में रहता था. घटना की सूचना रमेश की पत्नी को दे दी गई है. पुलिस घटना के पुख्ता कारणों की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें- BIG NEWS : माचिस में भी लगी आग, अब दोगुने हो जायेंगे डिब्बी के दाम

 

Related Articles

Back to top button