Bihar

सीतामढ़ी में सीएसपी संचालक से 50 हजार की लूट

Sitamarhi : बथनाहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक CSP संचालक से हथियार के बल पर अपराधियों ने 50 हजार रुपए लूट लिए. घटना थाना क्षेत्र के योगवाना मधुबनी मोड़ के पास हुई. बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक से रुपये की निकासी कर घर जाने के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बखरी नरहा गांव निवासी सीएसपी संचालक गौरीशंकर कुमार से घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा, एक की मौत

पीड़ित बथनाहा थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी गौरीशंकर कुमार सीएसपी संचालक हैं. गौरीशंकर ने बताया कि वह मझौलिया बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच से 50 हजार रुपए की निकासी कर शाम 4 बजे अपने घर जा रहा था. गांव पहुंचने से पहले ही योगवाना मधुबनी मोड़ स्थित हरेराम गैस गोदाम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया. बंदूक का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : महिला बैंककर्मी ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Related Articles

Back to top button