BusinessLead NewsTOP SLIDER

BIG NEWS : माचिस में भी लगी आग, अब दोगुने हो जायेंगे डिब्बी के दाम

ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया फैसला

New Delhi : पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए एक और बुरी खबर है. अब माचिस की डिब्बी के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं. करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़े हैं. अगले महीने यानी 1 दिसंबर से माचिस के दाम 1 रुपए बढ़ जाएंगे. इस बढ़ोतरी के बाद माचिस की नई कीमत 2 रुपये होगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कीमत में बढ़ोतरी का ये फैसला ऑल इंडिया चैंबर ऑफ मैचेस की बैठक में लिया गया. आपको बता दें कि इस बैठक में पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधि शामिल थे. इन्होंने सर्वसम्मति से माचिस के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : BCCL के बंद खदान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

इसलिए बढ़ाये गये दाम

इस बढ़ोतरी की वजह कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि को बताया जा रहा है. आपको बता दें कि माचिस बनाने के लिए मुख्य तौर पर लाल फास्फोरस, मोम, बॉक्स बोर्ड आदि की जरूरत होती है. इन सभी कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. दरअसल, डीजल की कीमत बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हुआ है. यही वजह है कि कच्चे माल की कीमतों में इजाफा हुआ है.

इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा, एक की मौत

14 साल बाद बढ़ेंगे दाम

करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़ने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आखिरी बार साल 2007 में माचिस की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी. तब माचिस की कीमत में 50 पैसे का बोझ बढ़ा दिया गया था. इसके बाद माचिस की कीमत 1 रुपये थी.

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : महिला बैंककर्मी ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Related Articles

Back to top button