Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur cyber crime : एनएमएल की पूर्व रिसर्चर को साइबर ठगों ने बनाया अपना शिकार, फर्नीचर खरीदने के बहाने कर ली ठगी

Jamshedpur : एनएमएल की पूर्व रिसर्चर से साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है. साइबर ठगों ने फर्नीचर खरीदने के बहाने उन्हे ठगी का शिकार बनाया और उनके खाते से तीन बार में कुल 57,500 रुपए की अवैध निकासी कर ली. खाते से निकासी को जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में लिखित शिकायत की. दरअसल, कदमा निवासी पीड़िता ने शनिवार की सुबह ओएलएक्स पर अपना फर्नीचर बेचने के लिए एक विज्ञापन डाला था. विज्ञापन डालने के थोड़ी देर बाद ही मोबाइल नंबर 6370176632 से उनके नंबर पर फोन आया. फोन करने वाले ने खुद का नाम नितिन कुमार बताया और कहा कि वह फर्नीचर खरीदना चाहता है. इसके लिए वह ऑनलाइन पेमेंट करना चाहता है. ठग ने पीड़िता के व्हाट्सएप नंबर पर एक क्यूआर कोड भेजा जिसे स्कैन करते ही खाते में 2 रुपए आ गए. थोड़ी देर बाद फिर से स्कैन करने पर खाते से कुल तीन बार क्रमशः 11,500 और 23,000 कर दो बार में खाते से रुपए निकासी कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़े : Jamshedpur : राहुल के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने की आखरी इच्छा पूरी, अस्थियों को बैंक के लॉकर में रखा, आईओ बालमुकुंद शर्मा लाइन क्लोज

Related Articles

Back to top button