Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : राहुल के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने की आखरी इच्छा पूरी, अस्थियों को बैंक के लॉकर में रखा, आईओ बालमुकुंद शर्मा लाइन क्लोज

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर के ओम टावर से कूदकर आत्महत्या करने वाले राउरकेला निवासी राहुल अग्रवाल का शनिवार को राउरकेला के घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया राहुल के छोटे भाई अंकित ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार होने के बाद राहुल के इच्छा अनुसार उसकी अस्थियों को परिजनों ने स्थानीय बैंक के एक लॉकर में रखवा दिया है. इधर पुलिस न भी कार्रवाई की शुरुआत करते हुए पुराने केस के आईओ बाल मुकुंद शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस ने एक बार फिर आरोपी प्रदीप चूड़ीवाला के घर पर दबिश दी पर उसके घर पर ताला बंद है. बता दे कि राउरकेला सिविल टाउन निवासी राहुल अग्रवाल ने बिष्टुपुर के ओम टावर के सांतवे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. घटना की सूचना पाकर परिजन शहर पहुंचे थे.

 

मृतक के भाई अंकित अग्रवाल के बयान पर राहुल के ससुर प्रदीप चूड़ीवाला, सास कुसुम चूड़ीवाला, साला पीयूष चूड़ीवाला, साली मेघा चूड़ीवाला और पत्नी वर्षा अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके अलावा पुराने केस के आईओ बाल मुकुंद शर्मा पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा था. आत्महत्या करने से पहले उसने होटल के कमरे में 22 मिनट के कुल सात वीडियो बनाए जिसमे उसने अपनी आत्महत्याबका कारण वर्षा और उसके परिजनों को बताया. उसने वीडियो को कहा है कि उसके मौत के बाद अस्थियों को बैंक के लॉकर में रखा जाए और तब तक विसर्जित न किया जाए जब तक उसे न्याय नहीं मिलता.

Related Articles

Back to top button