West Bengal

#Sillguri : भूटान से तस्करी के लिए लाये जा रहे पांच किलोग्राम सोने के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sillguri :  राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने सोना तस्करी की बड़ी खेप को नाकाम करते हुए पांच किलो ग्राम सोने के साथ दो लोगों को पकड़ा है. जब्त सोने की कीमत दो करोड़ है. शनिवार को पूर्व सूचना के आधार पर डीआरआइ की टीम ने सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ पर अभियान चलाकर पांच किलोग्राम सोने के साथ दो लोगों को धर दबोचा है.

इसे भी पढ़ेंः #Dhanbad : निरसा में स्कॉर्पियो से 8 लाख 12 हजार कैश जब्त  

ये दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं. आरोपितों की पहचान जयगांव निवासी श्याम सेवा (50) और बिकी सेवा (29) के रूप में हुई है. डीआरआइ के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे डीआरआइ के अधिकारियों ने दार्जिलिंग मोड़ पर भूटान से आ रहे एक वाहन को रोका. वाहन की तलाशी लेने पर पांच किलो सोना बरामद हुआ.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह सोना भूटान से लाया गया है. और सिलीगुड़ी के रास्ते कोलकाता ले जाया जाने वाला था. डीआरआइ आगे की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ेंः बिहार : मुथूट फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े 55 किलो सोने की लूट, 20 करोड़ से अधिक का है सोना

Related Articles

Back to top button