DhanbadJharkhand

निष्पक्ष ढंग से काम कर रही है हेमंत सरकार, बाघमारा में हो रहा है आतंकराज का खात्माः कांग्रेस

Dhanbad : गुरुवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढुल्लू महतो के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करने के बाद बाघमारा में कांग्रेस ने प्रेस कान्फ्रेंस की.

प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस ने कहा कि सूबे की हेमंत सरकार निष्पक्ष ढंग से काम कर रही है. नेताओं ने कहा कि महागठबंधन की यह सरकार भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है. भाजपा द्वारा लगाया गया यह आरोप कि सूबे की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, सरासर बेबुनियाद है.

इसे भी पढ़ें – आरक्षण की वजह से 6ठी जेपीएससी में हुआ विवाद, उसी पेंच में फंसी 7वीं, 8वीं और 9वीं जेपीएससी परीक्षा

ढुल्लू के कारण मुश्किल हो गया था कोयला का उठाव

प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेसियों ने कहा कि हेमंत सरकार की कार्यशैली बेहतरीन है और इस सरकार से प्रदेश के आम लोग खुश हैं. उन्होंने कहा कि बाघमारा में विधायक ढुल्लू महतो के कारण आतंकराज कायम था. मजदूर भय के साये में काम करते थे. उनसे रंगदारी वसूली जाती थी. आतंकराज के कारण यहां से कोयला उठाव भी मुश्किल हो गया था. महागठबंधन की सरकार बाघमारा क्षेत्र से भय, भूख, भ्रष्टाचार और आतंकराज को खत्म करने का काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें – गोड्डा: मां अंबे कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी को भगाने के लिए बद्री ने रची थी AGM की हत्या की साजिश

ढुल्लू को हासिल था सीएम रघुवर का संरक्षण, इसलिए नहीं होती थी कार्रवाई

प्रेस कान्फ्रेंस में यौन शोषण पीड़िता कमला कुमारी भी मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि यहां की जनता इस सरकार के कामकाज से पूरी तरह खुश है. यहां मजदूरों को उचित मजदूरी मिलने लगी है. जबकि पहले यह स्थिति नहीं थी. ढुल्लू महतो पर जो भी केस दर्ज हुआ है, वह तत्कालीन रघुवर दास सरकार के समय का ही मामला है. लेकिन उस समय पुलिस पर रघुवर दास का दबाव था. ढुल्लू महतो को सीएम रघुवर दास का संरक्षण प्राप्त था. इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती थी. लेकिन अब जब महागठबंधन की सरकार पूरे ईमानदारी से काम कर रही है तो भाजपा इस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है.

इसे भी पढ़ें – #Delhi_Violence : प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने की घोषणा,  मृतकों के परिजनों  को 10 लाख का मुआवजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button